ग्लोबल टाइम्स ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर की तारीफ,आर्थिक प्रगति,सामाजिक विकास एवं वैश्विक मुद्दों सहित कई कदम को बताया शानदार

Anupam Kumar
2 Min Read

विदेश :चीनी सरकार का मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स समाचार पत्र ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति, सामाजिक विकास और वैश्विक ताकतों के साथ सामंजस्य बिठाने की कूटनीति की जम कर प्रशंसा की है।चीन के इस व्यवहार से भारत के लोग भी हैरान है ।
दअरसल,ग्लोबल टाइम्स आमतौर पर भारत की हर नीति और प्रगति पर विपरीत टिप्पणी करने के लिए जाना जाता है, लेकिन साल के शुरू में ही फुतान विश्वविद्यालय के सेंटर फार साउथ एशियन स्टजीज के निदेशक चांग च्यातूंग की तरफ से लिखे इस आलेख के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इसे चीन के आर्थिक विकास में भारी गिरावट से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस आलेख में मुख्य रूप से पीएम मोदी के कार्यकाल में सरकार की तरफ से हर मोर्चे पर आत्मविश्वास दिखाने को रेखांकित किया गया है। पिछले चार वर्षों से भारत की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। वैसे सीमा पर जारी विवाद का इसमें कोई जिक्र नहीं है, लेकिन कारोबारी रिश्तों में आए बदलाव और भारतीय व्यापारियों के बढ़ते आत्मविश्वास का जिक्र जरूर किया गया है।

समाचार पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पहले जब चीन और भारत के बीच के व्यापार असंतुलन की चर्चा होती थी, तब भारतीय प्रतिनिधि व्यापार असंतुलन खत्म करने के लिए चीन की तरफ से किये जाने वाले उपायों पर जोर डालते थे, लेकिन अब वो भारत से निर्यात बढ़ाने पर ज्यादा जोर देने लगे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *