डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और टाटा स्टील जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के साथ जुड़ना आपका सपना है, तो यह खबर आपके लिए है। टाटा स्टील ने मेडिकल ऑफिसर (स्थायी और अनुबंध) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 15 मई तक अपनी किस्मत आजमा सकते है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें
टाटा स्टील द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार चयनित डॉक्टरों की नियुक्ति कंपनी के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है।
आवेदन का माध्यम: इच्छुक उम्मीदवार टाटा स्टील की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
कार्य स्थल: जमशेदपुर के अलावा नोवामुंडी, मेरामंडली, वेस्ट बोकारो, झरिया और जोड़ा जैसे लोकेशंस के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।
क्या है जरूरी योग्यता?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ योग्यताएं होनी अनिवार्य हैं।
MBBS की डिग्री।
AFIH (एसोसिएट फेलो ऑफ इंडस्ट्रियल हेल्थ) का सर्टिफिकेट।
कंपनी दिव्यांग अभ्यर्थियों के आवेदन का भी स्वागत करती है।
मिलेंगे विशेष लाभ और भत्ते
टाटा स्टील ने उन डॉक्टरों के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है जो खनन क्षेत्रों में सेवाएं देंगे। अगर किसी चिकित्सक की पोस्टिंग झरिया, वेस्ट बोकारो, जोड़ा या नोवामुंडी जैसे क्षेत्रों में होती है, तो उन्हें कंपनी की ओर से अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन?
आवेदन के बाद योग्य उम्मीदवारों को चयन के कुछ चरणों से गुजरना होगा।
टेस्ट: उम्मीदवारों का ‘टाटा स्टील कल्चर एप्रिसिएशन टेस्ट’ लिया जा सकता है।
इंटरव्यू: चयन का मुख्य आधार इंटरव्यू होगा।
वर्चुअल माध्यम: सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इंटरव्यू वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

