HomeJharkhand Newsजेआरडी में ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन, 1000 से ज़्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

जेआरडी में ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन, 1000 से ज़्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ग्रीन-ए-थॉन 2024 का आयोजन किया। वॉकथॉन के रूप में ग्रीन-ए-थॉन को राजीव मंगल ने हरी झंडी दिखाई। साथ ही झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्र अधिकारी राम प्रवेश, टाटा स्टील के एनवायरमेंट मैनेजमेंट के के चीफ डॉ. अमित रंजन चक्रवर्ती और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार भी मौजूद थे। विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के हिस्से के रूप में ग्रीन-ए-थॉन ड्रॉइंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस वर्ष की थीम ‘भूमि पुनर्स्थापना मरुस्थलीकरण और सुखे से निपटने की क्षमता है। जमशेदपुर के स्वच्छ और हरे भरे इलाकों से गुजरते हुए वॉक में 1000 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। ग्रीन-ए-थॉन 2024 के लिए करीब 1,117 लोगों ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता सत्र के साथ हुई। जिसके बाद प्रतिभागियों के लिए हल्के व्यायाम और जुंबा सत्र आयोजित किया गया। फिनिशर्स के लिए एक विशेष कूल-ऑफ सत्र भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण विभाग और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। ग्रीन-ए-थॉन के साथ-साथ एनवायरमेंट डिपार्टमेंट द्वारा इस वर्ष की थीम पर केंद्रित ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहा है। अब तक 500 से अधिक बच्चे ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और 50 बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया है।

Most Popular