ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Neelam
By Neelam
2 Min Read

पटना में ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के बाहर पथराव और फायरिंग मामले में जेल में बंद रोशन आनंद को पटना कोर्ट की ओर से जमानत दे दी गई है।छोटे भाई प्र‍िंस यादव की एक दिन पहले नेपाल के होटल में संदिग्‍ध परि‍स्‍थ‍ित‍ियों में हुई मौत के एक दिन बाद पटना सिविल कोर्ट से उन्‍हें राहत मिली है। 

भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

एक दिन पहले ही यानी रविवार को रोशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद रोशन आनंद अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। आज प्रिंस का अंतिम संस्कार होगा।

कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला रखा था सुरक्षित

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने रौशन आनंद की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। 12 जून को हुई सुनवाई हुई थी। रौशन आनंद के वकील ने कोर्ट से कहा था कि जब इसी मामले में नामजद आरोपी फैजल खान उर्फ खान सर को राहत मिल सकती है, तो फिर उनके मुवक्किल को क्यों जेल में रखा जा रहा है। रौशन आनंद के अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल (रौशन आनंद) को झूठा फंसाया गया है।

3 जून को हुई थी रोशन आनंद की गिरफ्तारी

2 जून को खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए हमले के मामले में रोशन आनंद के अलावा उनके भाई प्रिंस यादव और कई अन्‍य पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 3 जून को रोशन आनंद और उनके दो सहयोग‍ियों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव फरार चल रहे थे। इस बीच रविवार को नेपाल के विराटनगर स्‍थ‍ित एक होटल में रौशन आनंद के भाई मृत पाए गए थे। 

Share This Article