लापता युवक की अधजली लाश जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबाकी के जंगलों में एक युवक का अधजला शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान आजादनगर कूली रोड निवासी संजय सोरेन के रूप में की गई है। उसके बड़े भाई ने हाथ में लगे टांके से उसकी पहचान की। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय सूरी 19 अक्टूबर की शाम अपनी स्कूटी से निकला था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ भी पता नहीं चल सका तो परिजनों ने आजाद नगर थाने में इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। 19 दिसंबर को उसकी स्कूटी गांव के ही तालाब से लावारिश हालत में बरामद की गई थी। जिस तालाब से संजय की स्कूटी बरामद की गई उसके 2 किलोमीटर दूर पहाड़ियों से आज उसका शव मिला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *