हर घर तिरंगा अभियान : लोगों के दिलों में उर्जा और एकता का जोश, तेज़ बारिश में भी निकाली गयी रैली, ट्रांसजेंडरों ने दिया समानता का संदेश

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ ही देश इस साल 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। भारत सरकार द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव पर लोगों के दिलों में उर्जा और एकता का जोश भरने के लिए हर घर तिरंगा अभियान भी शुरू किया गया है। जिसमें सभी देशवासियों को अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में जमशेदपुर सदर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के दल के साथ साकची बसंत टॉकीज से तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें जमशेदपुर सदर की सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, सेविका व सहायिकाओं ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भाग लिया। इस रैली में समानता का संदेश देते हुए ट्रांसजेंडरों ने भी पूरे जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम और हर घर तिरंगा के नारे लगाए। तिरंगा रैली में मुख्य रूप से राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम सह नोडल पदाधिकारी पीएमयू ज्योत्सना सिंह भी शामिल हुई। तेज बारिश में भी तिरंगा रैली में जोश देखने लायक था। यह रैली साकची बसंत टॉकीज से होते हुए पुराना कोर्ट गोल चक्कर से वापस होते साकची गोलंबर पर सम्पन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *