बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत: धनंजय कुमार पुटूस

KK Sagar
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने दी बधाई

बिहार के लोगों ने जातिवाद को हराया: धनंजय कुमार पुटूस*


रामगढ। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने हृदयपूर्वक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों एवं जनता के अटूट विश्वास की निर्णायक जीत है।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर जातिवाद, वंशवाद और भ्रम की राजनीति को नकार कर विकास, स्थिरता और सुशासन को चुना है। यह जीत हर उस गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग की जीत है जो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद रखता है।

उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों, एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्पित भाजपा परिवार को बधाई देते हुए कहा:
यह जनादेश हमें और अधिक जिम्मेदार बनाता है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत’ और ‘समृद्ध बिहार’ के संकल्प को साकार करेंगे।

Advertisement

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि आगामी समय बिहार के लिए नए अध्याय की शुरुआत करेगा जिसमें निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर मजबूत होंगे और कल्याणकारी योजनाएँ तेजी से जमीन तक पहुँचेंगी।

अंत में धनंजय कुमार पुटूस ने बिहार की जागरूक जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि
यह जीत जनता की आशाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....