जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित मशहूर होटल कैनेलाइट के निदेशक मिथिलेश झा की मंगलवार की सुबह जमशेदपुर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश झा के साथ होटल के दो अन्य निदेशक निर्मल दीप व विनोद सिंह छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ गए थे। वहां से जमशेदपुर लौटते समय रायगढ़ में ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें मिथिलेश झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि निर्मल दीप व विनोद सिंह को भी गंभीर चोट लगी है। निर्मल दीप की स्थिति काफी गंभीर है। यह खबर मिलते ही जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में कोहराम मच गया है। जमशेदपुर से होटल के मैनेजर समेत परिजन रायगढ़ रवाना हो गए हैं।