आग से आजमाइश: कितने तैयार हैं जमशेदपुर के मॉल्स?

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आगजनी की घटनाओं से सतर्कता व सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज साकची सुपर सेंटर, ट्रेंड्स मॉल (साकची), दयालवधवन टावर (जुगसलाई) व ट्रेंड्स मॉल (जुगसलाई) में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा कर्मचारियों व आम लोगों को अग्निकांड की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया, सुरक्षित निकासी के उपाय व फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में घबराए बिना सुरक्षित बचाव के उपायों की जानकारी देना एवं प्रतिक्रिया क्षमता को बेहतर बनाना था। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर अभ्यास भी किया। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article