पिछड़ा वर्ग आयोग ने ट्रिपल टेस्ट को लेकर किया विभिन्न वार्डों का दौरा

KK Sagar
2 Min Read

नगर निगम चास एवं नगर परिषद फुसरों के विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों का टीम ने किया निरीक्षण, बीएलओ द्वारा उपलब्ध मतदाता सूची के साथ निगम/परिषद द्वारा संकलित ट्रिपल टेस्ट प्रतिवेदन का किया स्थलीय जांच

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद यादव एवं आयोग के माननीय सदस्य श्री नरेश वर्मा, श्री लक्ष्मण यादव एवं नंद किशोर मेहता की उपस्थिति में ट्रिपल टेस्ट के तहत बुधवार को बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 02 -03, 04-07 एवं 35 का दौरा किया।

Advertisement

इस दौरान आयोग ने वार्ड नं 02 – 03 अंतर्गत मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय चीरा चास, वार्ड संख्या 04-07 अंतर्गत मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय देमुडीह एवं वार्ड 35 अंतर्गत मतदान केंद्र वी के एम इंटर कालेज विस्थापित चौक में बीएलओ द्वारा उपलब्ध मतदाता सूची के साथ निगम द्वारा संकलित ट्रिपल टेस्ट प्रतिवेदन की स्थलीय जांच की गई। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर नोडल पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, चास बीडीओ डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी श्री दीवाकर दुबे, सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी व अन्य मौजूद थे।

आगे, पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने ट्रिपल टेस्ट के तहत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों का जाय़जा लिया। उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची के साथ नगर परिषद द्वारा संकलित ट्रिपल टेस्ट प्रतिवेदन का स्थलीय जांच किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश मछुआ, बेरमो बीडीओ श्री मुकेश कुमार – सीओ बेरमो श्री संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....