मिरर मीडिया : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइव संबोधन कार्यक्रम का आज गोविंदपुर पूर्वी मंडल अंतर्गत गोविंदपुर पूर्वी पंचायत भवन के पास प्रसारण किया गया।[su_image_carousel source=”media: 53053,53051″ limit=”22″ crop=”none”]
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा के सदस्य धर्मजीत सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जया कुमार, दिनेश सिंह, राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष ,सुबोध कुमार सिंह, विजय रवानी प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर, रति रंजन गिरि ,अमर मंडल, धनबाद लोकसभा के विस्तारक वीरेंद्र कराटे, सिंदरी विधानसभा विस्तारक धर्मेंद्र महथा ,जग्गू साहू, इंद्रजीत मंडल, गोविंद राय ,नीतू शंकर, भारती देवी, माला देवी ,टेक लाल महतो ,दिलीप विश्वकर्मा ,अनिल कुमार, मनोज विश्वकर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं लाभार्थी सम्मिलित हुए।

