‘मैं छात्रों की आवाज को दबाने के पक्ष में नहीं…’ सीजेपी समर्थकों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान

Neelam
By Neelam
2 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोज जनता दल के समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान ने मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे छात्रों की भावनाओं और उनकी चिंताओं का पूरा सम्मान करते हैं। 

छात्रों की आवाज दबाने के पक्षधर नहीं-चिराग पासवान

लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने जोर देकर कहा कि वे किसी भी तरह से छात्रों की आवाज दबाने के पक्षधर नहीं हैं। लोकतंत्र में संवाद ही समस्याओं के समाधान का सबसे बेहतरीन जरिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के दरवाजे हमेशा बातचीत के लिए खुले हैं। कल जब छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मिलने की इच्छा जताई, तो तुरंत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ उनकी मुलाकात कराई गई, जहां छात्रों ने अपनी मांगें रखीं।

युवा पीढ़ी की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए-चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, कई बार आक्रोश इतना होता है कि लोग सड़क पर आते हैं… लोकतंत्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत देता है पर कभी न कभी मर्यादाएं अगर लांघी जाती हैं, कानून-व्यवस्था में अड़चन आती है तो कड़े कदम उठाने पड़ते हैं, लेकिन मैं समर्थन नहीं करता हूं। युवा पीढ़ी हैं, हमारे देश के भविष्य हैं, उनकी भावनाओं का सम्मान होते रहना चाहिए जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Share This Article