अगर स्थानीय नीति का आधार 1932 का तो 1964 के कोल्हान वासी कहाँ जाएंगे : कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने दी हेमंत को चेतावनी कहा–जल उठेगा कोल्हान
1 min read
मिरर मीडिया : 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति का प्रस्ताव हेमंत सरकार के कैबिनेट में पास होने के बाद से पूरे झारखंड के कई क्षेत्रों में विरोध की ज्वाला धधकने लगी है। खुद हेमंत सरकार के गठबंधन की कांग्रेस पार्टी से विरोधाभास निकलकर सामने आने लगा है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने हेमंत को चेतावनी देते हुए पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर 1932 का आधार माना जाएगा तो कोल्हान वासी कहाँ जाएंगे?
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ऐसा होता है तो कोल्हान जल उठेगा और इसके दोषी यहाँ की सरकार होगी। इसलिए कोल्हान वासी को भी ध्यान में रखते हुए एक बार पुनः विचार कर फैसला ले।