इग्नू में जुलाई 2022 शैक्षिक सत्र BCA, MCA और PGDCA कार्यक्रम के लिए खुल लिंक, इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। इग्नू में जुलाई 2022 शैक्षिक सत्र के लिए BCA, MCA और PGDCA कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण का लिंक खुल गया है। छात्र इग्नू की वेबसाइट पर जाकर पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2022 तक है। यह जनकारी रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदगोडा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी अरबिंद तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि जून 2022 परीक्षा के लिए सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 तक कर दी गई है। छात्र इसे अध्ययन केंद्र में जमा कर सकते हैं । साथ ही उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 शैक्षिक सत्र के लिए BCA, MCA और PGDCA पुनः पंजीकरण केवल आनलाइन माध्यम से होगा। पुनः पंजीकरण का ऑनलाइन लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *