IMD का रेड अलर्ट! दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

KK Sagar
2 Min Read
Weather

उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर में अगले कुछ दिनों तक भारी से बेहद भारी बारिश के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

IMD के अनुसार, सक्रिय मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने, बिजली गिरने और तेज हवाओं की घटनाएं हो सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का भी खतरा बना हुआ है।

IMD ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....