बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत का असर खंडार में, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न : गोठवाल का जोरदार स्वागत

KK Sagar
1 Min Read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद राजस्थान के खंडार क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जैसे ही जीत की खबर पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे इलाके में जश्न मनाना शुरू कर दिया।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला प्रभारी एवं खंडार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार खुशी का इजहार किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटी गईं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। नेताओं और समर्थकों ने इस जीत को विकास, जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व की विजय बताया।

स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह जीत जनता के भरोसे और पार्टी की नीतियों का परिणाम है, जो आने वाले समय में देश की राजनीति को नई दिशा देगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....