नशामुक्त समाज के लिए एक्शन में जिला प्रशासन: अवैध ड्रग्स कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा, हेल्पलाइन नंबर जारी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर:जिले को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अब ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

मादक पदार्थों के खिलाफ मास्टर प्लान: प्रमुख बातें
संयुक्त छापेमारी अभियान: पुलिस और उत्पाद विभाग मिलकर संवेदनशील इलाकों, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर विशेष जांच अभियान चलाएंगे।
स्कूल-कॉलेजों पर कड़ी निगरानी: शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
सख्त कानूनी कार्रवाई: ड्रग्स से जुड़े मामलों का त्वरित अनुसंधान कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
जागरूकता व पुनर्वास: युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए स्कूल-महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और नशा मुक्ति/पुनर्वास केंद्रों को सक्रिय रखा जाएगा।

नागरिकों से अपील: एक फोन कॉल और ड्रग माफिया पर कार्रवाई
​जिला प्रशासन ने आम जनता से नशामुक्त समाज के इस अभियान में भागीदार बनने की अपील की है। यदि आपके आसपास अवैध ड्रग्स के व्यापार, सेवन या परिवहन से जुड़ी कोई भी गतिविधि हो रही है, तो उसकी तुरंत सूचना दें।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर
​टोल-फ्री नंबर: 112
​पुलिस कंट्रोल रूम: 0657-2431028
​प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Share This Article