बिहार में मंत्री मदन सहनी के बेटे को मिली धमकी, रंगदानी ना देने पर जान लेने की धमकी

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में मंत्रियों और उनके परिवार वालों को लगातार धमकी मिल रही है। हाल ही में मुजफ्फरपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे को व्हाट्सएप के जरिए धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदागी मांगी गई थी। अब समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के बेटे को धमकी मिली है।

मोबाइल पर मैसेज भेजकर धमकाया

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के बेटे को मोबाइल पर मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई। 24 जुलाई को मंत्री मदन सहनी के बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजकर पैसों की मांग और धमकी दी गई। 24 जुलाई को रात करीब सवा दस बजे 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई।जिसकेकरीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को पटना के साइबर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Advertisement

आरोपी कन्हैया सहनी गिरफ्तार

मामला सामने आते ही डीजीपी के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से आरोपी कन्हैया सहनी को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी पैसों की उगाही के लिए धमकी भरे मैसेज भेजे थे। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क को खंगाल रही है। एसआईटी ने आरोपी के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या फिर व्यक्तिगत रूप से पैसों के लिए धमकियां दे रहा था।

केदार गुप्ता के बेटे को भी मिली थी धमकी

इससे पहले पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता के बेटे मुरारी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी और हत्या की धमकी दी गई थी। मुजफ्फरपुर के सदर थाने में मामला दर्ज होने के बाद एसआईटी ने कांटी थाना क्षेत्र से कन्हाई सहनी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसने भाजपा नेता रंजीत सहनी से भी रंगदारी मांगी थी।

Share This Article