ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत को बॉक्सरों ने स्वर्णिम शुरुआत दिलाई। जहां पहले प्रीति ने गोल्डन पंच लगाया तो उनके बाद जैस्मिन लैंबोरिया ने स्वर्ण जीता। 1 अगस्त को दिन भारतीय बॉक्सिंग के लिए ऐतिहासिक दिनों में से एक साबित हुआ। इसके अलावा पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीण के खाते में सिल्वर आया तो सेल्वा के खाते में ब्रॉन्ज आया।
भारत की स्टार बॉक्सर जैस्मिन लांबोरिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दमदार खेल दिखाते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने डिफेंडिंग कॉमनवेल्थ चैंपियन उत्तरी आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया। सिर्फ 15 मिनट के भीतर ये भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है, इससे पहले प्रीति पवार ने भी गोल्ड हासिल किया।
प्रीति पवार ने जीता गोल्ड
भारत की प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को सर्वसम्मति से हराया। पांच जजों ने तीनों राउंड में प्रीति को 10-10 अंक दिए। यानी प्रीति ने 5-0 से मैच अपने नाम किया।
ट्रिपल जंप में भारत के दो और पदक
वहीं, भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और पदक जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के सर्वश्रेष्ठ अटैम्प्ट के साथ कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप का यह ऐतिहासिक मौका है। प्रवीण पहले भी पदक जीत चुके हैं, लेकिन सेल्वा ने भी अच्छी टक्कर दी। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।
भारत के 7 स्वर्ण पदक
भारत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में सात गोल्ड जीत लिए हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं-
- मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
- शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
- दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
- अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
- हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
- प्रीति पवार – मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा)
- जैस्मिन लंबोरिया – मुक्केबाजी (महिला 57 किग्रा)

