दुमका में फिर पेट्रोल के आग में बुरी तरह झूलसी महिला : गंभीर अवस्था में रेफर किया गया रांची रिम्स

0
89

मिरर मीडिया : एक बार फिर झारखंड के दुमका में पेट्रोल से आग लगने से एक महिला के झुलस जाने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र स्थित खड़कासोल गांव में गंभीर रूप से जली महिला को देर रात इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल दुमका भेजा गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स, रांची के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं इस घटना को लेकर महिला के पति के मुताबिक उसकी पत्‍नी खटकासोल से अपने घर लाने के लिए 7:30 बजे शाम खटकासोल पहुंचा। इस बीच उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया है। पत्नी द्वारा पेट्रोल से भरी बोतल का ढक्कन खोलने के क्रम में पास के चूल्हे से आग की चिंगारी उस तक पहुंच गई और रूपा इसकी चपेट में आ गई। हालांकि उसके अनुसार उसने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे उसके दोनों हाथ भी जल गए। वहीं रूपा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता के पति से बयान लेकर पीड़िता को एंबुलेंस से दुमका ले गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि इस वारदात से एक-दो दिन पहले पति-पत्‍नी के बीच कुछ विवाद भी हुआ था।

गौरतलब है कि पेट्रोल से आग लगकर जलने की दुमका में यह तीसरी घटना है। पहले दोनों घटनाओं में दोनों लड़कियों की मौत हो चुकी है। तीसरी घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र में हुई है और इस घटना में भी विवाहिता की हालत नाजुक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here