अमूल दूध फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: लाखों का नुकसान, घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

KK Sagar
1 Min Read

सरायकेला-खरसावां (झारखंड): जिले के चौका थाना अंतर्गत टुइंटुंगरी टोला बढ़टाड़ स्थित अमूल दूध फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में लगी आग का कारण एयर कंडीशनर (एसी) में आई तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री के अंदर रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए।

कर्मचारियों को समय रहते निकाला गया बाहर

घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। अमूल दूध फैक्ट्री के अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी एवं चौका थाना प्रभारी को दी। बावजूद इसके, सूचना देने के एक घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग और विकराल होती गई।

जांच के आदेश की संभावना

फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि आग एसी से उत्पन्न हुई और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने समय रहते दमकल की टीम नहीं पहुंचने पर प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....