हीरापुर में सड़क किनारे स्थाई अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों को निगम ने हटाया

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : धनबाद नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। सड़क किनारे स्थाई रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ निगम निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक से पुलिस लाइन तक सड़क किनारे स्थाई अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों को हटाया गया।

बता दें कि पुलिस लाइन के पास स्थित एक होटल जहां अक्सर जमावड़ा लगता रहता है उसपर निगम ने बुलडोजर चलाया और हिदायत दी कि दुबारा दुकान लगाया गया तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर कारवाई होता देख कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना दुकान हटाया और जिन्होंने नहीं हटाया उनके सामान को जब्त कर लिया गया।

जिला परिषद के सामने सड़क पर ठेला लगाकर फल बेचने वाले को वहां से हटने को कहा गया कुछ फल विक्रेता द्वारा स्थाई निर्माण कर लिया गया था और कचड़ों का अंबार जमा कर दिया गया था उनके सामानों की भी जब्ती हुई और उन्हें हटाया गया साथ ही हिदायत दी गई कि इन जगहों पर दोबारा दूकान न लगाए ।

कार्रवाई के दौरान निगम की टीम पार्क मार्केट स्थित मैदान में पहुंची जहां काफी मात्रा में बालू और गिट्टी रखे हुए थे जिन पर बुलडोजर चलाते हुए मैदान में ही बालू को बिखेर कर समतल कर दिया गया।

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि लगातार सड़को पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी बार-बार कार्रवाई होने के बावजूद दुकानें लग जा रहे थे नगर आयुक्त के आदेश पर आज उक्त कार्रवाई की गई है और दुकानदारों की हिदायत भी दी गई है अगर दोबारा दुकानदारों द्वारा फिर से सड़क पर अतिक्रमण किया जाएगा तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उन्होने यह भी बताया कि सड़क के दोनों ओर जहां पर अतिक्रमण कर दुकानें संचालित होती है वहां अब निगम द्वारा कुछ प्लान के तहत कार्य होंगे ताकि सड़कों की खूबसूरती बनी रहें। पुलिस लाइन के पास स्थाई रूप से बने होटल के बारे में भी उन्होंने कहा कि लगातार वहां पर शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था कई बार शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसके आलोक में कार्रवाई की गई है। सड़क लोगों को चलने के लिए है ना कि सड़क पर कब्जा कर अवैध तरीके से दुकान संचालित करने की जो लोग ठेला लगाते हैं वह ठेला लगाकर हटा देते हैं लेकिन स्थाई रूप से अतिक्रमण करना कहीं से उचित नहीं है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *