भाजपा की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को नहीं किया जा सकता गुमराह

Anupam Kumar
2 Min Read

मिरर मीडिया : भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहे। इस बैठक में प्रधानमंत्री
मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कटाक्ष करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है। इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया जोड़ा था।
उन्होंने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि उसने विपक्ष में बने रहने का मन बना लिया है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों के समर्थन से 2024 के चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आएगी और उनकी सरकार के अगले कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें अपने पीएम पर गर्व है। हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीएम मोदी ने बयान दिया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ने की थी। आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और इंडियन पीपुल्स फ्रंट जैसे नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एक विदेशी नागरिक एओ ह्यूम ने की थी। मुजाहिदीन खुद को इंडियन मुजाहिदीन कहते हैं। पीएफआई खुद को ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ कहता है। नाम के साथ भारत जोड़ना फैशन बन गया है। विपक्षी दल शहरी नक्सली हैं और खुद को वैध बनाने के लिए भारत जोड़ रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *