मानसून का कहर : हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 5 घर नदी में बहे
1 min read
मिरर मीडिया : मानसून का कहर हिमाचल प्रदेश में जारी है। बता दें कि मंगलवार को हिमाचल के कुल्लू औऱ चंबा में बादल फटने की खबर हैं। कुल्लू में 5 घर नदी में बहे हैं। साथ ही 15 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, चंबा में शुरुआती जानकारी में पता चला है कि 10 से 15 लोग मौके पर फंसे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुल्लू की गडसा घाटी बादल फट गया। गड़सा खड्ड पर बने पैदल पुल बह गए हैं और गांव का संपर्क कट गया है। कई जगह के सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है और आवाजाही ठप है। बाढ़ में कई मवेशी भी बह गए हैं।