CIA दस्तावेज़ में कांग्रेस की पोल : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का X पर हमला, करप्शन और विदेशी दलाली के आरोपों पर उठाया सवाल – क्या हो जांच?

KK Sagar
2 Min Read


गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए एक बार फिर राजनीतिक बहस को गर्मा दिया है। सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कांग्रेस के इतिहास में कथित विदेशी हस्तक्षेप और करप्शन की कहानी सामने रखी है।

CIA के दस्तावेज़ का हवाला:
निशिकांत दुबे ने 2011 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) द्वारा अवर्गीकृत किए गए एक गुप्त दस्तावेज़ का हवाला देते हुए कई गंभीर आरोपों की ओर ध्यान आकर्षित किया:

  1. कांग्रेस नेता एच.के.एल. भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसद कथित तौर पर सोवियत रूस के पैसे पर पलते थे और रूस के लिए दलाली करते थे।
  2. पत्रकारों का एक समूह उस वक्त कांग्रेस और रूस के बीच दलाली की कड़ी बना हुआ था। इस दस्तावेज़ में 16,000 से अधिक न्यूज आर्टिकल्स का ज़िक्र है, जो रूस के इशारे पर भारत में छपवाए गए।
  3. उस समय भारत में रूसी खुफिया एजेंसियों के 1100 से अधिक एजेंट सक्रिय थे, जो अफसरशाही, व्यापारी संगठन, कम्युनिस्ट पार्टियों और ओपिनियन मेकर्स को प्रभावित करते हुए नीति-निर्माण में दखल देते थे।
  4. कांग्रेस की उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने लोकसभा चुनाव के लिए कथित तौर पर जर्मन सरकार से 5 लाख रुपए लिए थे और हारने के बाद उन्हें इंडो-जर्मन फोरम की अध्यक्षता मिली।

सांसद दुबे का सवाल:
पोस्ट के अंत में निशिकांत दुबे ने तीखा सवाल उठाया –

“यह देश था या ग़ुलामों, दलालों और बिचौलियों की कठपुतली कांग्रेस? इस पर आज जांच होनी चाहिए या नहीं?”

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....