Bihar:पटना में महागठबंधन की बैठक, साझा चुनावी घोषणा पत्र पर मंथन

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज पटना में इंडिया गठबंधन एक बड़ी बैठक होने वाली है। ये बैठक इंडिया गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र (साझा संकल्प पत्र उपसमिति) की है। बैठक कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में हो रही है। बैठक में इंडिया गठबंधन के सदस्य मिलकर यह तय करेंगे कि वे विधानसभा चुनाव में किन मुद्दों पर ध्यान देंगे। वे एक साझा घोषणा पत्र तैयार करेंगे, जिसमें उनकी चुनावी रणनीति का विवरण होगा।

साझा घोषणा पत्र तैयार करने की योजना

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने घोषणा पत्र बनाने का काम शुरू कर दिया है। आज इस सिलसिले में एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में इंडिया गठबंधन यह तय करेगा कि वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। गठबंधन एक साझा घोषणा पत्र तैयार करेगा। यह घोषणा पत्र बताएगा कि चुनाव में उनकी रणनीति क्या होगी। उपसमिति में कई सदस्य शामिल हैं।

Advertisement

इस बैठक में राजद देव सांसद मनोज झा और सुधाकर सिंह समेत कांग्रेस से अमिताभ दुबे, करुणा सागर, शिवजतन ठाकुर भाकपा माले से मीना तिवारी, माकपा से सर्वोदय शर्मा और वीआईपी से दिनेश साहनी और नुरुल हुदा समेत कई लोग शामिल होंगे।

तेजस्वी के आवास पर भी एक बैठक

इसके अलावा आज महागठबंधन की भी एक बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर आयोजित होगी। 30 जून को महागठबंधन की पांचवी बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता कॉर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव करेंगे। इस महागठबंधन की बैठक में गठबंधन के सभी दल के प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा सीट शेयरिंग का फार्मूला और बिहार में हो रहा मतदाता पुनरीक्षण है।

कांग्रेस ने भी कसी कमर

इधर, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने कुल 58 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इसमें राजस्थान के कई नेताओं को बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है उनमें अंबा प्रसाद से लेकर विंग कमांडर अनुमा आचार्य, अमरजीत भगत, अजीत भारतीय, अली मेहंदी, आरिफ मसूद, अरुण विद्यार्थी सहित अशोक चांदना, मनीष यादव और सीताराम लाम्बा के नाम शामिल हैं।

Share This Article