जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव जुगसलाई नगर परिषद के निदेश पर बढ़ते हुए शीतलहर को देखते हुए जुगसलाई में संचालित 10 बेड का पुरुष अश्रयगृह व 5 बेड का महिला आश्रयगृह को ठीक-ठाक करा दिया गया है। साथ ही नगर विकास व आवास विभाग द्वारा चयनित संस्था “साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर” के द्वारा प्रतिदिन रात्रि में रेलवे फाटक, चौक बाजार, स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, प्रदीप मिश्रा चौक, गौशाला चौक व नया बाजार में रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। वर्तमान में जुगसलाई में पुरुष आश्रय गृह में 10 और महिला आश्रय गृह में 2 महिला रह रही हैं। यदि जुगसलाई क्षेत्र अंतर्गत कोई आश्रयहीन बाहर सोते हुए मिले तो इस नंबर पर रेस्क्यू के लिए संपर्क किया जा सकता है – 7004856792, 8210924107, 7079797908.

