यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है भारत: अमेरीकी राजदूत

Anupam Kumar
1 Min Read

मिरर मीडिया : यूक्रेन युद्ध को लेकर पूरे विश्व में भारत के महत्व और विचार को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी बीच बुधवार को यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत ब्रिगेट ए ब्रिंक ने कहा कि भारत दुनिया की उभरती महाशक्तियों में से एक है और वर्तमान में भारत जी 20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। ऐसे में यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है ।
बता दें कि भारतीय संवाददाताओं से ऑनलाइन वार्ता में अमरीकी राजदूत ब्रिंक ने कहा कि भारतीय नेतृत्व वैश्विक चुनौतियों पर अपनी स्पष्ट राय रखने के साथ –साथ उसे सकारत्मक तरीके से खत्म करने के सुझाओं को भी देता है। ऐसे में भारत यूक्रेन युद्ध में बने गतिरोध को दूर करने में एक अहम भूमिका निभा सकता है और विश्व को इस युद्ध से मुक्ति दिला सकता है।
आगे उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत सहित सभी सहयोगी देशों के साथ मिलकर स्वतंत्रता, लोकतंत्र और भविष्य को चुनने के आधिकार पर कार्य करना चहता है, ताकि सभी मानव जाति का जीवन सुखमय हो सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रतिदिन युद्ध के चलते हुए नुकसान को देखकर वे विचलित हो जाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *