मिरर मीडिया : कोरोना टीकाकरण शुरू होने के 9 महीने बाद भारत विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अपने नागरिकों को 100 करोड़ यानी 1 बिलियन वैक्सीन की डोज पूरी कर ली है। हालांकि अभी भी पूरा टीकाकरण पूर्ण नहीं हुआ है फिर भी जितनी तेजी से भारत ने इतनी बड़ी आबादी का टीकाकरण एक अभियान चलाकर किया यह एक स्वर्णिम अध्याय है भारत के लिए।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस मौके को खास बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना भी तैयार की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज लाल किले से गायक कैलाश खेर द्वारा लिखे गए एक गीत और एक फिल्म का शुभारंभ करेंगे। सरकार का प्लान 100 करोड़वीं वैक्सीन की डोज दिए जाने पर इसका हवाई जहाज, जहाजों, महानगरों और रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक घोषणाएं करने का है। इसके साथ ही देश में सबसे बड़ा खादी का तिरंगा आज लाल किले पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसका वजन करीब 1400 किलोग्रम है। 225 फीट लंबा औ 150 फीट चौड़ा ये तिरंगा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर लेह में फहराया गया था। ये तिरंगा भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना सूती खादी का झंडा है।