भारत ने 15 सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान की हमले की कोशिश नाकाम की, S-400 ने हवा में ही कर दिया काम तमाम

Neelam
By Neelam
2 Min Read

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों भारत के 15 शहरों में हमले की कोशिश की है। भारतीय सेना ने समय रहते पाकिस्तान के सारे हमलों को फेल कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर वाले दिन भारत के 15 शहरों को टारगेट किया था। मगर, भारतीय सेना की मुश्तैदी से पाकिस्तान को इसमें भी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय सेना ने रूस की एस-400 की मदद से उनके सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया

रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया, ‘7 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के शहरों को निशाना बनाया। इसमें अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी थीं।

भारत ने पहली बार एस-400 का इस्तेमाल किया है

भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत ने पहली बार एस-400 का इस्तेमाल किया है। भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराई है। भारतीय वायुसेना की एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया। कई डोमेन विशेषज्ञों ने बताया कि अभियान में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।

भारत ने रूस से खरीदा है एस-400

आपको बता दें कि एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम वास्तव में भारत ने रूस से खरीदा था। भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए खरीदा था। भारत ने इसे “सुदर्शन चक्र” नाम दिया है जो इसकी शक्तिशाली और अभेद्य प्रकृति को दर्शाता है। आधिकारिक तौर पर यह रूस का एस-400 ट्रायम्फ ही है। यह सिस्टम रूस की अल्माज़ सेंट्रल डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा 1990 के दशक में विकसित किया गया था। 2007 से रूसी सेना में तैनात है।

Share This Article