हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में 87वां से 80वां स्थान पर आया भारत, 57 देशों की कर सकेंगे वीजा मुक्त यात्रा

Anupam Kumar
2 Min Read

मिरर मीडिया : भारत के पासपोर्ट की अहमियत ओर बढ़ गई है। अब भारत के पासपोर्ट पर 57 देशों की वीजा मुक्त यात्रा की जा सकती है।
बता दें कि हेनले पासपोर्ट सूचकांक में वर्ष 2023 भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। वर्ष 2022 में जहां इसका स्थान 87वां था, वहीं अब 2023 में यह 80वां स्थान पर आ गया है।
इस रैंकिंग में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है। इस बार हेनले पासपोर्ट की रैंकिंग में सिंगापुर को प्रथम स्थान पर रखा गया है। इसके पासपोर्ट की मदद से 192 देशों की वीजा मुक्त यात्रा की जा सकती है। दूसरे स्थान पर सयुक्त रूप से इटली, स्पेन और जर्मनी का स्थान है। इनके पासपोर्ट धारक 190 देशों की बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। वहीं तीसरे स्थान जापान के साथ ऑस्ट्रिया और फिनलैंड जैसे देश शामिल हैं। इन देशों की पासपोर्ट की मदद 189 देशों की यात्रा की जा सकती है। रैंकिंग में दो स्थानों के सुधार के साथ ब्रिटेन चौथे स्थान पर है। वहीं इस बार की रैंकिंग में अमेरिका 8वें स्थान पर है। अमेरिका के पासपोर्ट धारक 184 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि इस बार के रैंकिंग में पूरी तरह वीजा मुक्त देशों में 12 देशों को शामिल किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *