मिरर मीडिया : इस बात से अस्वीकार नहीं कर सकते की भारत अब कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में घिर चूका है। भारत में पिछले 24 घंटों में 58,097 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। जबकि इस दौरान 15,389 ठीक हुए और 534 मौतें हुईं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 2 लाख 14 हजार 4 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 8 सौ 3लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 लाख 82 हजार 5 सौ 51 हो चुकी है।