Homeराज्यJamshedpur Newsबीपीएम स्कूल में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,...

बीपीएम स्कूल में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं में रहा उत्साह

जमशेदपुर : सोमवार को बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मैथिली भाषा में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मंच पर मैथिली भाषी छात्र-छात्राओं ने बहुआयामी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मैथिली संस्कृति को जनेऊ सुपारी, पान-भरवान, दही-चूड़ा इत्यादि प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी और शिक्षकों को वितरित कर योजनाबद्ध तरीके से दर्शाया गया। कुमुद ठाकुर ने मैथिली भाषा में कॉमेडी प्रस्तुत किया। भारत सरकार ने सभी राज्य को भारतीय भाषा उत्सव 2023 मनाने के लिए निर्देशित किया। यह कार्यक्रम 75 दोनों का था। 11 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर इसका समापन हुआ। इसको ध्यान में रखते हुए बीपीएम प्लस टू बर्मामाइंस में आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मैथिली भाषा में सारी गतिविधियां मैथिली भाषी छात्र-छात्राओं ने किया और अपनी संस्कृति को जनेउ, सुपारी दही चूड़ा मखाना इत्यादि वितरित कर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी, कुमुद ठाकुर, आशुतोष, निरंजन, भावना का विशेष योगदान रहा।

Most Popular