गाजा संकट पर भारत की चिंता, विदेश मंत्रालय ने की मानवीय सहायता जारी रखने की अपील

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को गाजा संकट पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। भारत ने गाजा में फंसे सभी बंधकों की शीघ्र रिहाई का आह्वान किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान


विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने गाजा में जारी मानवीय संकट पर चिंता जताई और वहां के लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी देखें :

Advertisement

55 शिक्षकों को किया गया आरोग्य दूत सम्मान से सम्मानित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कही यह बात

https://youtu.be/xKbiN-im37k?si=-GxEa80iANmcTRLR

बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता की मांग


रणधीर जायसवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “हम गाजा की मौजूदा स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वहां फंसे सभी बंधकों को जल्द से जल्द मुक्त किया जाए। साथ ही, हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने की अपील करते हैं।”

भारत की कूटनीतिक पहल


भारत ने इस संकट में संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी शांति प्रयासों को तेज करने की अपील की है। भारत पहले भी विभिन्न वैश्विक मंचों पर मानवीय सहायता और शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में अपनी बात रख चुका है।

Share This Article