जमशेदपुर : घाटशिला प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एसीजेएम घाटशिला सुशीला सोरेंग के द्वारा विधिक सेवा का नि:शुल्क लाभ कैसे लिया जाए इस संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। इसके साथ ही साथ विभिन्न विभागों के द्वारा परिसंपतियों का वितरण किया गया। महिला व बाल विकास विभाग के द्वारा एक व्हील चेयर, 29 मुख्यमंत्री कन्यादान स्वीकृति पत्र, 250 मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया व एक बालक और बालिका का अन्नप्रसन्न कराया गया। प्रखंड कार्यालय के द्वारा 55 बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आवास योजना का स्वीकृति पत्र, 4 प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंचल कार्यालय के द्वारा 4632 जाति प्रमाण पत्र,1332 आवासीय प्रमाण पत्र, 4 वन पट्टा प्रदान किया गया एवं आपदा राहत कोष से 15 लाभुको को अच्छादित किया गया।
सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन वितरण किया गया जिसमे 1709 मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र, 114 मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। आपूर्ति विभाग के द्वारा 20 लाभुकों को धोती साड़ी वितरण किया गया। 4 लाभुको को राशन कार्ड स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग के द्वारा 82 लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जीएसएलपीएस के द्वारा क्रिडेट लिंकेज दूसरा चक्र के तहत 78 स्वयं सहायता महिला समूह को सामूहिक रूप से एक करोड़ छप्पन लाख का ऋण प्रदान किया गया व समूह की चक्रीय राशि के तहत कुल 127 स्वयं सहायता महिला समूह को उन्नीस लाख पांच हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 30 मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस शिविर में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख घाटशिला सुशीला टुडू, उप प्रमुख घाटशिला गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला कुमार एस अभिनव, अंचल अधिकारी राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी जय प्रकाश करमाली, कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती, प्रखंड व विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी गण, विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीण व लाभुक उपस्थित थे।