जवानों के कल्याण की दिशा में पहल: धनबाद में RPSF 10वीं बटालियन परिसर में रिक्रिएशन रूम और यूनिट कैंटीन का उद्घाटन

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPSF) की 10वीं बटालियन परिसर में जवानों के कल्याण और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बटालियन रिक्रिएशन रूम तथा यूनिट कैंटीन (KPKV) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने किया।

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के आईजी-कम-पीसीएससी/RPSF सुमति शांडिल्य वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

नव स्थापित बटालियन रिक्रिएशन रूम जवानों को अवकाश के समय मानसिक विश्राम और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। वहीं यूनिट कैंटीन (KPKV) के माध्यम से जवानों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा RPSF के जवान भी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....