आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों का किया गया निरीक्षण, दिए गए निर्देश
1 min read
जमशेदपुर : स्वच्छ वातावरण में दुर्गापूजा मनाने के लिए बुधवार को मानगो नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने दुर्गापूजा पंडालो का निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से पारडीह दुर्गा पूजा पंडाल, पोस्ट आफिस रोड बकरी बाजार नारायण पंडाल इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पूजा स्थल के आसपास का भी जायजा लिया और पूजा समिति को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक दुर्गापूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। महिलाओ व पुरुष श्रद्धालुओं को मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन के लिए अलग-अलग कतार बनाने का निर्देश दिया। पूजा पंडाल के आस पास-साफ सफाई रखने, ब्लीचिंग, फोगिंग, स्ट्रीट लाइट मरम्मती के लिए संबंधित नगर प्रबंधको को निर्देश दिया गया