संप्रेक्षण व बाल गृह में सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर निर्देश

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : उपायुक्त विजया जाधव द्वारा संप्रेक्षण गृह व बाल गृह में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर बैठक की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल व स्वच्छता विभाग, जमशेदपुर को संप्रेक्षण गृह व बाल गृह में पानी की व्यवस्था के लिए अनुमानित व्यय का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया। साथ ही 1 से 2 दिनों के अंदर संप्रेक्षण गृह में पानी का कनेक्शन कराए जाने का निर्देश दिया गया। संप्रेक्षण गृह में आवासीत बालकों को नि:शुल्क योगा क्लासेस दिए जाने के लिए requisition जिला कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त द्वारा संप्रेक्षण गृह व बाल गृह में आवासीत बालकों में योग्य बालकों को नेशनल ओपन स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ किए जाने का निर्देश दिया गया। ताकि उनके लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो सके। साथ ही उनके खानपान में पोषक तत्वों से युक्त मेन्यू को शामिल करते हुए चना व राजमा देने का भी सुझाव दिया गया। संप्रेक्षण गृह में आवासीत कुल 7 बालकों की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई है, इस संबंध में सिविल सर्जन से पत्राचार कर बालकों का उम्र निर्धारण से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *