डेंगू को लेकर चलाया जा रहा सघन जांच अभियान, गौशाला प्रबंधन से 20 हजार व मानगो में 40 हजार जुर्माना वसूला

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में डेंगू के प्रसार के रोकथाम को लेकर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सघन जांच अभियान नगर निकाय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निकाय जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा आस्था हाईटेक सिटी, सोनारी के नजदीक एक गौशाला प्रबंधन से 20 हजार रू. का जुर्माना डेंगू लार्वा पाये जाने, स्वच्छता नहीं रखने को लेकर वसूला गया।

वहीं मानगो नगर निगम ने आजादनगर रोड नं 2 में जांच अभियान चलाते हुए 4 लोगों से 40 हजार रू जुर्माना वसूला। वहीं जनसाधारण से अपील की गयी है कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाये रखें। किसी भी तरह से जलजमाव करते हुए डेंगू का लार्वा नहीं पनपने दें, अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *