प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर चला जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में आज विशेष जांच अभियान चलाया गया। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सुनील महतो चौक तक प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ, खुले में पेशाब करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग, गन्दगी फ़ैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।रिंकू, आलम, सामू सरदार, नाफिज, पी. के. साइकिल से कुल 1,000 रूपया जुर्माना वसूला गया।

बता दें कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद जिनकी मोटाई 75 माइक्रोन से कम है व गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग जो 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर (GSM) से कम है के उपयोग 30 सितम्बर 2021 से प्रतिबंधित है। साथ ही 1 जनवरी 2023 से 120 माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक के बने कैरी बैग या उत्पादों का आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *