मरीन ड्राइव में चला जांच अभियान, 5 भारी वाहन जब्त, 2 लाख जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन द्वारा चलाये गए वाहन जांच अभियान में 5 भारी वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। एमवी एक्ट का उल्लंघन, परमिट व टैक्स फेल पाये जाने पर यह कार्रवाई की गई है। जब्त वाहनों के संचालक के ऊपर लगभग 2 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। सभी जब्त वाहन सोनारी और साकची थाना में रखे गए हैं।

वाहन जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन चालकों को अवैध रूप से सड़क किनारे वाहन पार्किंग नहीं करने को लेकर सख्त हिदायत दी गयी। उन्होने कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में वाहन मालिक, चालक जनसुरक्षा के मद्देनजर नियमों का पालन करते हुए चिन्हित पार्किंग स्थल में ही वाहनों की पार्किंग करें अन्यथा पकड़े जाने पर आर्थिक दण्ड लगाया जाएगा।

Advertisement

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *