Dhanbad के बरवाअड्डा में सियार का आतंक : 9 लोगों पर किया हमला : 2 की हालत नाजुक

KK Sagar
2 Min Read

कई क्षेत्रों से जंगली जानवर द्वारा ग्रामीणों पर जानलेवा हमले की खबर के बीच Dhanbad जिले से भी ऐसी ही एक घटना होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के  बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पिछरी पंचायत में सियार के आतंक का मामला सामने आया है।

सियार ने नौ लोगों पर हमला कर बुरी तरह किया घायल

इस क्षेत्र में सियार का ऐसा आतंक है जिससे पूरे इलाके में दहशत फैला हुआ है। खबर के अनुसार बुधवार को सियार ने पंचायत के नौ लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल

स्थानीयो के अनुसार, बुधवार की सुबह से ही सियार का आतंक जारी था। सबसे पहला हमला सुबह 11 बजे हुआ, जब सियार ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसके बाद शाम 7 बजे तक सियार ने कुल नौ लोगों को अपना शिकार बनाया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं।

सियार को जल्द से पकड़ने और प्रशासन से सुरक्षा कि गुहार

वहीं स्थानीयो ने प्रशासन से सुरक्षा कि गुहार लगाते हुए सियार को जल्द से जल्द पकड़ने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....