Jamshedpur :कदमा गणेश पूजा मैदान में लगेगा भव्य मेला, 6 सितंबर को पूजा पंडाल का उद्घाटन

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : हर साल की तरह इस साल भी कदमा गणेश पूजा मैदान में भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष पूजा पंडाल का 106 वीं वर्षगांठ होगा। पूजा समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा महोत्सव का आयोजन 7 सितंबर से 22 सितंबर तक किया जाएगा। 6 सितंबर शुक्रवार को संगीत और पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीलेदर्स के निर्देशक शेखर डे शामिल होंगे।

7 सितंबर शनिवार को प्रातः 9:30 बजे कलश स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। वहीं मेला का उद्घाटन संध्या 6:00 बजे मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर की पूर्वी सांसद सुमन महतो, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, इचागढ़ के विधायक सविता महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, शांति समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत अन्य अतिथि के द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन प्रात: 7 सितंबर शनिवार से 22 सितंबर रविवार तक 5:30 बजे से सुप्रभात व वेदपारायण 7:00 बजे से संध्या पूजा, 8:30 बजे अभिषेकम पूजा, 8:00 बजे से सहस्त्रनाम पूजा, 10:00 बजे से होमम पूजा और दोनों शुक्रवार को कुमकुम पूजा पुरोहित शशि भूषण शास्त्री जी पारवतीपुरम आंध्र प्रदेश के द्वारा किया जाएगा।

वहीं मेला का मुख्य आकर्षण रेंजर झूला और सुनामी झूला भी जमशेदपुर वासियों के लिए आ रहे हैं। तीन बिजली झूला, चार ब्रेक डांस, तीन टोरा टोरा, एक चांद तारा बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, मिकी माउस, विशेषकर वाटर बोल्ट महिलाओं के लिए बंगाल फाइन आर्टस, कानपुर के बर्तन बहुत सारे आर्टिफिशियल गहने होंगे। वहीं 14 सितंबर शनिवार को बिष्टुपुर अंत्योदय आश्रम दोपहर 12:30 बजे नारायण सेवा के द्वारा किया जाएगा। 21 सितंबर शनिवार को महाभंडारा में लगभग 6000 भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं 22 सितंबर रविवार की संध्या 5:00 बजे विसर्जन जुलूस कदमा रकिणी मंदिर से प्रारंभ होकर कदमा थाना गोपाल मैदान बिष्टुपुर होते हुए खरकाई नदी में विसर्जित किया जाएगा। विसर्जन जुलूस के आकर्षण का केंद्र विभिन्न तरह के झांकियां और आतिशबाजी होगी।

Share This Article