Jamshedpur : जिला अस्पताल को मिला NQAS सर्टिफिकेट, उपायुक्त ने की चिकित्सकों की टीम की सराहना, सिविल सर्जन व टीम को दी बधाई

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। जिले की इस उपलब्धि पर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने खुशी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी है।

उन्होने कहा कि निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने से जिले के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह दोगुना हुआ है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए जिला अस्पताल की तरह अन्य सभी सरकारी अस्पतालों – सीएचसी, पीएचसी, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हेल्थ व वेलनेस सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सेवाओं को और बेहतर किया जाए ।

बता दे कि सरकारी अस्पतालों के गुणवत्ता निर्धारण के लिए NQAS एक पैमाना है। NQAS के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर जिला अस्पताल, जमशेदपुर को राट्रीय स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपल्बध कराने के लिए प्रमाणित किया गया। जिला अस्पताल जमशेदपुर को 86% अंक प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष 2023 में भी सदर अस्पताल को NQAS सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था।

Advertisement
Share This Article