Jamshedpur : गिरीश चनाचूर कर्मचारी की मौत पर बवाल, इलाज में लापरवाही का आरोप, मुआवजा के लिए तैयार प्रबंधन

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : गिरीश चनाचूर के कर्मचारी राजू मंडल की टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद बुधवार को आजसू पार्टी के नेताओं ने आश्रितों को मुआवजे देने को लेकर हंगामा किया। राजू मंडल आजसू पार्टी का कार्यकर्ता भी था और 12 वर्षों से चनाचूर फैक्ट्री में काम कर रहा था। पप्पू तिवारी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान राजू मंडल की तबीयत बिगड़ी थी। जिसे टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन चनाचूर फैक्ट्री प्रबंधन ने डॉक्टर की मर्जी के बगैर डिस्चार्ज कर दी। बाद में राजू मंडल की मौत होने पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों और अन्य हंगामा किया था। बाद में गोलमुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और गिरीश चनाचूर प्रबंधन, आजसू के नेता और मृतक के परिजनों को थाना लेकर आई। इससे एक लाख नगद समेत हर महीने 16 हज़ार और बच्चों की 12वीं तक पढ़ाई का खर्च देने पर चनाचूर फैक्ट्री प्रबंधन तैयार हो गया।

Share This Article