Jamshedpur: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं! सड़कों पर पुलिस की ‘बाइक QRT’ और अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टर तैनात

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल/जमशेदपुर: रंगों के त्योहार होली के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए जहां पुलिस ने ‘बाइक क्यूआरटी’ को मैदान में उतारा है, वहीं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉक्टरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

सड़कों पर ‘बाइक क्यूआरटी’ की पैनी नजर
सिटी एसपी के निर्देश पर होली के दौरान असामाजिक तत्वों और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष बाइक क्यूआरटी तैनात की गई है।

हर थाना क्षेत्र में गश्त: ये टीमें प्रत्येक थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करेंगी।

शाम को विशेष सख्ती: शाम के वक्त बाइक क्यूआरटी के साथ सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का आदेश दिया गया है।

कड़ी कार्रवाई: माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share This Article