डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मकर संक्रांति व टुसू पर्व को लेकर शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूना संग्रह किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन द्वारा सुधा दुध, मेधा दूध, अमूल दूध के अलावा शाही तिलकुट, खस्ता गजक, प्लेन सोहेली और शकरपाला का नमूना रिलायंस फ्रेश बिस्टुपुर, न्यू गणगौर स्वीट व न्यू छप्पन भोग, स्टेशन रोड जुगसलाई से संग्रह किया गया। उन्होने बताया कि संग्रहित नमूनों के रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा। अगर जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Jamshedpur : टुसू व मकर संक्रांति पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में चला जांच अभियान
