Homeराज्यJamshedpur NewsJamshedpur : जेम्को के लोगों ने टाटा स्टील कंपनी के खिलाफ खोला...

Jamshedpur : जेम्को के लोगों ने टाटा स्टील कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, चारदीवारी निर्माण का विरोध, डीसी से रोक लगाने की मांग

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा स्टील जेम्को मैदान के ठीक बगल में गुरुद्वारा रोड से मिश्रा बागान तक चहारदीवारी का निर्माण कर रहें है। बस्तीवासी इस चारदीवारी निर्माण का विरोध रहे है। अब जेम्को के लोगों ने टाटा स्टील कंपनी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। बस्ती के लोग आज सीधे डीसी कार्यालय और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। वहीं टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट में भी अपनी समस्या को लिखित रूप से रखा।

बस्ती के लोगों ने चहारदीवारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ में बस्ती के लोगों को होने वाली समस्याओं की जानकारी दी। पूरे मामले में बस्ती के लोगों ने टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट से भी इसकी शिकायत की है। बस्ती के लोगों का कहना है कि अगर चहारदीवारी की जाती है तो यहां पर निवास करने वाले 20 घर में रहने वाले लोगों का निकास ही बंद हो जाएगा। मौके पर रामचंद्र प्रसाद, संतोष सिंह, राजकिशोर प्रसाद, मुकेश कुमार, उमाशंकर, प्रीतम सिंह, प्रियंका देवी, सुमित प्रसाद, रासमुनी देवी, मंजू देवी दिनेश आदि मौजूद थे।

Most Popular