Jamshedpur : स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडे को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद मंगल पांडेय की शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के सदस्यों ने इस दिवस पर समाजसेवा का उदाहरण पेश किया। संगठन के नेतृत्वकर्ता अप्पू तिवारी के मार्गदर्शन में साकची स्थित आशीर्वाद वृद्ध आश्रम में फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इस अवसर पर अप्पू तिवारी ने कहा कि मंगल पांडेय केवल एक नाम नहीं, बल्कि देशभक्ति और साहस का प्रतीक हैं। वे युवाओं के आदर्श हैं और हम उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करते हैं।

वहीं, डीडी त्रिपाठी ने कहा कि देश आज भी अपने शहीदों को वह सम्मान नहीं दे पाया है, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने सभी युवाओं से देश के लिए सकारात्मक योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे और वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें सम्मान और अपनापन का एहसास कराया।

Advertisement
Share This Article