जमशेदपुर लोकल ट्रेलर यूनियन करेगी चक्‍का जाम, पूरे सड़क परिवहन व्‍यवस्‍था को ठप्प कर देने की चेतावनी

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : अपनी मांगों को लेकर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर यूनियन ने आगामी 25 दिसंबर से चक्का जाम की घोषणा की है। इस दौरान पूरे सड़क परिवहन वयवस्था को ठप्प कर देने की चेतावनी दी गई है। जमशेदपुर ट्रेलर आनर यूनियन ने शुक्रवार को बर्मामाइंस यूनियन कार्यालय में बैठक की। यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने चक्का जाम की बाबत घोषणा की। उन्‍होनें कहा कि झारखण्ड राज्य को बिहार से अलग हुए 22 वर्ष हो चुके है और क्षेत्रफल के हिसाब से ये छोटा भी हो चुका है। बावजूद इसके आज भी संयुक्त बिहार के तर्ज पर ही टैक्स की वसूली की जा रही है। साथ ही विगत कोरोना काल मे केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर तमाम वाहन मालिकों ने अपने वाहन खडे कर दिये थे। लेकिन उसमे भी किसी प्रकार के टैक्स मे छूट नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि परिवहन नीति पूर्व की भांति चली आ रही है जिससे न केवल बड़े और भारी वाहन बल्कि छोटे माल वाहक वाहन, ऑटो यहां तक की दो पहिया वाहन चालक भी अतिरिक्त टैक्स का बोझ ढो रहे है। ऐसे मे इस परिवहन नीति को अब यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक माह का समय वे राज्य और केंद्र सरकार को देते है। जिसके बाद आगामी 25 दिसंबर को जमशेदपुर से चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जायेगा। जिसमे तमाम परिवहन के साधनों को ठप्प कर दिया जायेगा और अंतिम सांस तक यह आंदोलन चलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *